boltBREAKING NEWS

गुजरात पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च, कस्बेवासियो से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील

गुजरात पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च, कस्बेवासियो से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) हमीरगढ़ : आगामी 25नवंबर को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए अब पुलिस भी फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने के लिए अपील कर रही है। दरअसल, आगामी चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हमीरगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर को शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक करवाने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से गुजरात पुलिस बल पहुंचा । थाना प्रभारी भंवर लाल चौधरी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र हमीरगढ़ नगर पालिका में गुजरात पुलिस बल इंचार्ज पीएसआई जे जी चौधरी सहित स्थानीय पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जिससे शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। फ्लैग मार्च थाना भीलवाड़ा दरवाजे से शुरु हुआ था। जो होली चौक, सदर बाजार, नया बाजार, मस्जिद चौक,नई आबादी, घाटी मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, आचार्य मोहल्ला होते हुए दोबारा भीलवाड़ा दरवाजा पर पहुंचा। जहां फ्लैग मार्च का समापन हुआ।